अमेठी में दिखा तेज़ रफ़्तार का कहर, ट्रक-डीसीएम में जोरदार टक्कर; ड्राइवर की मौत
✍️NNS Desk

Er. नीतेश तिवारी, अमेठी।
अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंगौली गांव के पास शराब लदी DCM और तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिससे डीसीएम ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी.
बताया जा रहा है की बाईपास निर्माण के दौरान एक रास्ते पर बने ट्रैफिक डायवर्जन के चलते यह हादसा हुआ. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस डीसीएम में फंसे मृतक ड्राइवर को निकलवाने में जुटी रही. डीसीएम में शराब लदी थी जिससे एक्सीडेंट के बाद सड़क पर शराब बिखर गयी. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.
अमेठी से और खबरें

अमेठी में सुबह-सुबह रेल हादसा, मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला
25 जुलाई 2026
अमेठी में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे व धारदार हथियार; एक की मौत
24 जून 2026
अमेठी के खेत में उतरे करंट से दो किसानों की मौत, बचाने पहुंचा ग्रामीण भी जान से गया
19 जून 2026