अमेठी में घने कोहरे से भीषण सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, 2 की मौत

संवाददाता नितेश तिवारी अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया है। अमेठी सड़क हादसा मंगलवार देर रात उस समय हुआ, जब मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलम डिग्री कॉलेज के पास ओवरब्रिज से पहले रात करीब दो बजे हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक घने कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही पीछे से आ रही चार अन्य ट्रकें भी आपस में भिड़ गईं।
#अमेठी : घने कोहरे में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 16 घायल भीषण कोहरे के चलते एक ट्रक डिवाइडर से टकराया, पीछे से कई वाहन आपस में भिड़े हादसे में 4 ट्रक, 1 बस और 1 कार शामिल दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत 16 लोग घायल, जिनमें 14 की हालत सामान्य और 2 गंभीर सुबह करीब… pic.twitter.com/QXec64RVUT
इसी दौरान पीछे से आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज की जनरथ बस के चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। बस पलटे हुए ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे चल रही एक कार भी बस से जा भिड़ी। कुछ ही पलों में हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 18 घायलों में से 14 की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों में एक की पहचान मोहम्मद शमशाद निवासी जायस के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त की जा रही है। दोनों मृतक ट्रक चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमेठी से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
अमेठी: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (सक्षम), टिकरिया में जीडीए प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
16 फ़रवरी 2026
अमेठी पुलिस को मिला नया कप्तान सर्वानन टी, अपर्णा रजत कौशिक का ट्रांसफर
5 फ़रवरी 2026