अमेठी: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, रियलिटी चेक में सामने आई सच्चाई

REPORT – Nitesh Kumar Tiwari अमेठी देश में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अमेठी में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं। इन खबरों की सच्चाई जानने के लिए NATION NOW समाचार की टीम ने जिले के कई पेट्रोल पंपों पर जाकर रियलिटी चेक किया। जांच के दौरान सामने आया कि अमेठी में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और लोगों को पहले की तरह आसानी से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है।

पेट्रोल पंपों पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले में किसी तरह की घबराहट या कमी की स्थिति नहीं है। वाहन चालक सामान्य रूप से पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं और कीमतों में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि बाजार में फैल रही कई खबरें सिर्फ अफवाह साबित हो रही हैं।
वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी साफ किया कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। कर्मचारियों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की जा रही है। इसलिए आम लोगों को घबराने या अतिरिक्त ईंधन जमा करने की जरूरत नहीं है।
इस पूरे मामले पर अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने भी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं है। प्रशासन ने सुबह ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। न तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही इनके खत्म होने जैसी कोई स्थिति है।
NATION NOW समाचार भी लोगों से अपील करता है कि अफवाहों से बचें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी न करें। सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है, इसलिए आम जनता को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
अमेठी से और खबरें

अमेठी में सुबह-सुबह रेल हादसा, मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला
25 जुलाई 2026
अमेठी में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे व धारदार हथियार; एक की मौत
24 जून 2026
अमेठी के खेत में उतरे करंट से दो किसानों की मौत, बचाने पहुंचा ग्रामीण भी जान से गया
19 जून 2026