बिहार विधानसभा चुनाव से पहले PM नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, 40 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

पूर्णिया (बिहार)। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरे में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, बिजली, हवाई और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं, जिनसे बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
बिहार चुनाव से पहले बड़ा संदेश
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता को विकास का संदेश देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्णिया जैसे सीमावर्ती और पिछड़े इलाकों को नई सौगातें मिलने से रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रही है।
बिहार से और खबरें
Samrat Choudhary vs Lalu Yadav : CM सम्राट चौधरी का लालू-तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोले– ‘माफी मांगी थी लालू यादव ने’
24 अप्रैल 2026
टोपी विवाद से सियासत गर्म, सम्राट चौधरी के रुख ने फिर छेड़ी राजनीतिक बहस
18 अप्रैल 2026
नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री: बिहार में सत्ता परिवर्तन की बड़ी तस्वीर
14 अप्रैल 2026