Tej Pratap Yadav : अनुष्का यादव मामले पर तेज प्रताप यादव की दो टूक, साजिश का लगाया आरोप

Tej Pratap Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दिया गया तेज प्रताप यादव का बयान “मर जाऊंगा लेकिन आरजेडी में वापस नहीं जाऊंगा” एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है अनुष्का यादव से जुड़ा विवाद और हाल ही में सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।तेज प्रताप यादव ने हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का यादव या उसके बच्चे से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मेडिकल रिपोर्ट के बाद उनके दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल मेडिकल रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
सोशल मीडिया पर सामने आई मेडिकल रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था।रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज बताया जा रहा है। पर्चे में बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी जानकारियां भी दर्ज हैं।इसके साथ ही तेज प्रताप यादव और अस्पताल के डॉक्टर की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावे और मजबूत होने की बात कही जा रही है।
फोटो वायरल होने के बाद RJD से निष्कासन
बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह फोटो कथित तौर पर तेज प्रताप के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर हुई थी, जिसमें प्यार का इजहार दिखाया गया।हालांकि, तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश बताया और कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर तस्वीर डाली गई।इन घटनाओं के बाद Rashtriya Janata Dal प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
नई पार्टी JJD और ‘वापसी नहीं’ का ऐलान
आरजेडी से बाहर होने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (JJD) नाम से नई पार्टी बनाई। बिहार चुनाव के दौरान वैशाली समेत कई जिलों में रैलियां करते हुए उन्होंने साफ कहा था“मर जाऊंगा लेकिन आरजेडी में वापस नहीं जाऊंगा, मेरा स्वाभिमान सबसे बड़ा है।”अब अनुष्का यादव की बेटी के जन्म और मेडिकल रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस बयान को लेकर नए राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले तेज प्रताप यादव?
8 फरवरी को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने कहा कि अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है उन्हें जानबूझकर फंसाने की साजिश की जा रही है उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए दावा किया कि बच्चा उसी का है ज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनके ही करीबी लोग साजिश कर रहे हैं। उन्होंने पांच लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए नाम भी गिनाए पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह।
अब क्या RJD में वापसी संभव?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पुराने विवादों के बाद तेज प्रताप यादव की RJD में वापसी की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं अब सवाल यह है कि क्या तेज प्रताप यादव को पहले से अंदेशा था कि उन्हें पार्टी से पूरी तरह अलग कर दिया जाएगा, इसलिए उन्होंने पहले ही नई पार्टी बनाकर वापसी के सारे दरवाजे बंद कर दिए?
बिहार से और खबरें

पटना: कुपोषित व्हाइट टाइगर का वीडियो वायरल, जनता और PETA में हड़कंप
27 फ़रवरी 2026
Muzaffarpur marriage news: 28 साल की टीचर ने 60 साल के शख्स से की शादी, मां बनते ही बढ़ा विवाद
25 फ़रवरी 2026
बिहार का अंगूर कांड: ट्रक नदी में गिरा, भीड़ ने अंगूर के लिए जख्मी चालक को अनसुना किया
20 फ़रवरी 2026