Amitabh Bachchan पहुंचे धर्मेंद्र के घर, ‘जय-वीरू’ की दोस्ती फिर हुई वायरल

मुंबई | रिपोर्ट बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की स्वास्थ्य को लेकर फैंस की चिंता अब कुछ कम हुई है। लंबे समय तक ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई में भर्ती रहने के बाद ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर दिया गया और वह अपने जुहू स्थित आवास लौट आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है।

धर्मेंद्र के घर लौटने की खबर मिलते ही उनके सबसे करीबी दोस्त और सह-कलाकार अमिताभ बच्चन उनसे मिलने पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने खुद अपनी गाड़ी चलाकर अपने ‘शोले’ (Sholay) के सह-कलाकार और जिगरी दोस्त धर्मेंद्र से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की अटूट दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन ने ‘जय’ और धर्मेंद्र ने ‘वीरू’ का किरदार निभाया था। उनकी यह दोस्ती, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए यादगार बन गई थी, आज भी असल जिंदगी में कायम है। अमिताभ बच्चन का धर्मेंद्र से मिलने आना इस बात का उदाहरण है कि दशकों पुराना प्रेम और सम्मान दोनों के बीच आज भी बरकरार है।धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल लगातार पिता का हालचाल ले रहे थे और परिवार ने फैंस से उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ करने की अपील की थी। अब जब धर्मेंद्र घर लौट आए हैं, तो फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है। अमिताभ बच्चन की यह मुलाकात धर्मेंद्र का हौसला बढ़ाने में निश्चित रूप से मददगार साबित होगी।
bollywood news से और खबरें

Rashmika Mandanna–Vijay Deverakonda Wedding: 26 फरवरी 2026 को लेंगे सात फेरे, शादी से पहले पूल पार्टी की तस्वीरें वायरल
24 फ़रवरी 2026
Malaika Arora Love Life: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद 33 साल के बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग नाम जुड़ा, इटली से वायरल हुई रोमांटिक फोटो
23 फ़रवरी 2026
Salim Khan Hospitalized: सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती
17 फ़रवरी 2026