इंस्टाग्राम और फेसबुक दुनिया के कई देशों में ठप, लाखों यूजर्स नहीं रिफ्रेश कर रहे फीड

मेटा स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक शुक्रवार (12 जून) शाम को ठप पड़ गए. भारत के भी हजारों यूजर्स ने इस बात की शिकायत की है. बताया जा रहा कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अचानक फीड रिफ्रेश होनी बंद हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है.
दरअसल, शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि या तो ऐप ठीक से लोड नहीं हो पा रहा है या फिर फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है. भारत में यूजर्स ने दावा किया है कि शाम सात बजे के करीब उन्हें दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसके कुछ समय बाद आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर शिकायतों की बाढ़ आ गई.
एक्स पर लोगों ने की शिकायत: सबसे खास बात है कि प्रभावित यूजर्स ने एक्स समेत अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराई अन्य लोगों से इस बारे में बात की. एक्ससमेत अन्य प्लेटफॉर्म पर लोगों ने कहा कि कुछ की Instagram और Facebook की फीड बिल्कुल रिफ्रेश नहीं हो रही, तो कुछ ने बताया कि वह ऐप को ओपेन करने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं. ध्यान देने योग्य यह बात है कि यह समस्या सभी यूजर्स पर एक जैसी नहीं नजर आ रही है. प्लेटफॉर्म से जुड़ी वेबसाइट आसानी से चल रही हैं, तो ऐप्स पर यह नहीं लोड हो पा रहा है.
business news से और खबरें

कम नहीं होगी आपकी EMI और महंगायी भी बढ़ेगी, रेपो रेट पुराने लेवल पर बरकरार
5 अगस्त 2026
पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे… पेट्रोलियम मंत्री ने दिए पॉजिटिव संकेत
2 जुलाई 2026
वॉट्सऐप पर यूजरनेम मामले में सरकार का एक्शन, Meta को जारी हुआ नोटिस; तीन दिन में देना होगा जवाब
1 जुलाई 2026