लखनऊ समाचार

कानपुर-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे फिलहाल टोल फ्री, सड़क बनाने वाली कंपनी पर NHAI का कड़ा ऐक्शन

कानपुर-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे फिलहाल टोल फ्री, सड़क बनाने वाली कंपनी पर NHAI का कड़ा ऐक्शन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार सड़क उखड़ने और निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवालों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है. एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को “नॉन परफॉर्मर” घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे कंपनी भविष्य में एनएचएआई की परियोजनाओं में टेंडर नहीं डाल […]

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक: बोले- राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक: बोले- राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन शुरू होने से पहले विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्ष के आचरण पर गहरी नाराजगी और निराशा व्यक्त की उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से उन्होंने विधानसभा और विधायकों की गरिमा बढ़ाने का लगातार प्रयास किया है, लेकिन मंगलवार को सदन […]

सौम्या अग्रवाल कानपुर में श्रम आयुक्त, 4 कमिश्नर समेत UP में 13 IAS के ट्रांसफर

सौम्या अग्रवाल कानपुर में श्रम आयुक्त, 4 कमिश्नर समेत UP में 13 IAS के ट्रांसफर

शासन ने दोपहर करीब 3:15 बजे 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. गोरखपुर और बस्ती समेत कई मंडलों के आयुक्त भी बदले गए हैं. गोरखपुर को नया मंडलायुक्त मिल गया है. प्रयागराज की पहली महिला कमिश्नर सौम्या अग्रवाल को हटाकर उन्हें प्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है. सौम्या अग्रवाल, IPS मोहित गुप्ता की […]

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उठा लोगों का भरोसा, 30% गाड़ियां फिर पुराने हाईवे पर लौटीं

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उठा लोगों का भरोसा, 30% गाड़ियां फिर पुराने हाईवे पर लौटीं

तेज रफ्तार और कम समय में सफर का वादा करने वाला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद से ही सवालों के घेरे में है. यह एक्सप्रेसवे कानपुर-लखनऊ यात्रियों की पहली पसंद तो बना, लेकिन बार-बार सड़क धंसने, लगातार मरम्मत, डायवर्जन और अधिक टोल शुल्क के कारण अब बड़ी संख्या में लोग दोबारा पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग […]

मायावती की नज़र आकाश आनंद के ससुर पर फिर टेढ़ी, 4 राज्यों का प्रभार छीना; पार्टी से भी निकाला

मायावती की नज़र आकाश आनंद के ससुर पर फिर टेढ़ी, 4 राज्यों का प्रभार छीना; पार्टी से भी निकाला

UP में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़े पैमाने पर फेरबदल और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाते हुए अपने समधी (आकाश आनंद के ससुर) अशोक सिद्धार्थ और बीएसपी कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से बाहर का […]

UP पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76 हजार पास; सामान्य का कट-ऑफ OBC से 7 अंक ज्यादा

UP पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76 हजार पास; सामान्य का कट-ऑफ OBC से 7 अंक ज्यादा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया. 32,679 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी पास हुए हैं. बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है. जनरल वर्ग की कट-ऑफ 258.03 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 251.63 रही है. यानी जनरल की कट-ऑफ ओबीसी […]

अब ‘जानकीपुरम’ के नाम से पहचाना जाएगा लखनऊ का मोहिबुल्लापुर स्टेशन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अब ‘जानकीपुरम’ के नाम से पहचाना जाएगा लखनऊ का मोहिबुल्लापुर स्टेशन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

राजधानी लखनऊ का मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन अब माता सीता के नाम पर जानकीपुरम रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाएगा. लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने स्टेशन के नाम परिवर्तन को लेकर राज्य सरकार और रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भदोही जिले […]

स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी तो सड़क किनारे खड़ी करके लगा दी आग, लखनऊ की अजब-गजब घटना

स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी तो सड़क किनारे खड़ी करके लगा दी आग, लखनऊ की अजब-गजब घटना

UP की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ी करके आग लगा दी. कुछ ही देर में स्कूटी जलकर राख हो गई. निगोहा कस्बे में मंगलवार देर रात सड़क किनारे अचानक आग का बड़ा गोला देखकर अफरा-तफरी मच गई. तेज लपटें देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ […]

बीजेपी OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत

बीजेपी OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत

लखनऊ के दारुलसफा नए विधायक निवास में बड़ा हादसा हो गया. पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी विधायक निवास के 7वें फ्लोर से नीचे गिर गए. उन्हें गंभीर ​हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. 56 साल के नानकदीन भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे. उन्होंने […]

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के पक्ष में आगे आयीं मायावती, बोलीं- ‘बुलडोजर नहीं चलना चाहिए’

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के पक्ष में आगे आयीं मायावती, बोलीं- ‘बुलडोजर नहीं चलना चाहिए’

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमे रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी की 38 शिक्षण इमारतों को गिराने की कार्रवाई पर रोक लगाने के फैसले को पूरी तरह उचित बताया है और […]

बाइक चालान से गुस्साए लाइनमैन ने काट दी थाने और पुलिस चौकियों की बिजली

बाइक चालान से गुस्साए लाइनमैन ने काट दी थाने और पुलिस चौकियों की बिजली

राजधानी लखनऊ में हेलमेट न पहनने पर एक संविदा बिजलीकर्मी का चालान काटे जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने नगराम थाना और दो पुलिस चौकियों की बिजली आपूर्ति ही ठप कर दी. इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. चालान काटने वाले दारोगा को फटकार लगी और चालान वापस करने का निर्देश दिया गया. […]

₹4200 करोड़ का कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 12वें दिन धंसा, पहली ही बारिश में खुली पोल

₹4200 करोड़ का कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 12वें दिन धंसा, पहली ही बारिश में खुली पोल

हाईटेक और सबसे मजबूत एक्सप्रेसवे का दावा उद्घाटन के 12 दिन में ही हवा हवाई साबित हो गया. आलम यह है कि कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे पहली बारिश ही नहीं झेल पाया. एक ही बारिश में कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे धंस गया. धंसे हुए एक्सप्रेसवे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद […]

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा बसपा प्रमुख का आवास, “मायावती बाहर आओ” के नारे

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा बसपा प्रमुख का आवास, “मायावती बाहर आओ” के नारे

69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. नौकरी की मांग और आरक्षण से जुड़े विवाद के समाधान की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का एक समूह बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के आवास के बाहर पहुंचा. यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया. प्रदर्शन […]

लखनऊ में ढहायी जा रही 15 छात्रों को जिंदा जला देने वाली खूनी बिल्डिंग, हादसे के 32 दिन बाद एक्शन

लखनऊ में ढहायी जा रही 15 छात्रों को जिंदा जला देने वाली खूनी बिल्डिंग, हादसे के 32 दिन बाद एक्शन

लखनऊ के अलीगंज में जिस 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हुई थी, उसे ढहाया जा रहा है. शनिवार सुबह 7:30 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 45 अफसर और कर्मचारी 3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन लेकर मौके पर पहुंचे. आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया […]

यूपी में ग्रेजुएशन पास छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, बशर्ते इनकम 10 लाख तक हो

यूपी में ग्रेजुएशन पास छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, बशर्ते इनकम 10 लाख तक हो

योगी सरकार इस साल ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी. इसका फायदा उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपए तक होगी. हालांकि, दिव्यांग छात्राओं, शहीदों और निराश्रित परिवार की बेटियों पर आय सीमा नहीं लागू होगी. स्कूटी हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को ही मिलेगी. […]

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल से निकलीं लपटें; मची अफरा-तफरी

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल से निकलीं लपटें; मची अफरा-तफरी

UP की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लपटें नजर आते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं […]

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित

UP पुलिस में दरोगा भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जारी कर दिया गया. कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इनमें 954 महिलाएं शामिल हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गयी है. बोर्ड […]

देखें Video: लखनऊ में CNG सिलेंडर से लदी DCM 2 km तक घसीटते ले गयी बाइक

देखें Video: लखनऊ में CNG सिलेंडर से लदी DCM 2 km तक घसीटते ले गयी बाइक

लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते रह गया. दरोगा खेड़ा इलाके में सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस […]

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, भरिये फर्राटा 40 मिनट में 63km

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, भरिये फर्राटा 40 मिनट में 63km

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार शाम 4 बजे उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. साथ में सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे. अब सभी नेता वाया एक्सप्रेस-वे कार से लखनऊ लौट रहे हैं. .इस एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-कानपुर का सफर सिर्फ 40 मिनट में […]

योगी कैबिनेट में 27 प्रस्ताव: जलालाबाद कहलाएगा परशुराम पुरी, नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी

योगी कैबिनेट में 27 प्रस्ताव: जलालाबाद कहलाएगा परशुराम पुरी, नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी

यूपी की योगी कैबिनेट ने सोमवार को प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति समेत 27 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी जिसमें शाहजहांपुर में भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद नगर का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया गया है. नई स्टार्टअप नीति के तहत अब 20 लाख तक पूंजीगत सहायता दी जाएगी. विशेष परिस्थितियों में 50 लाख तक दिया […]