“बंगाल में सियासी घमासान! अमित शाह का बड़ा बयान ‘जनता बदलाव चाहती है, संकल्प पत्र बनेगा रोडमैप’

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा तैयार किया गया “संकल्प पत्र” राज्य की जनता के लिए एक ऐसा मार्ग है, जो उन्हें निराशा और भय से बाहर निकालने में मदद करेगा।अमित शाह ने अपने बयान में दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती है और वर्तमान परिस्थितियों से असंतुष्ट महसूस कर रही है।

अमित शाह का बड़ा बयान
अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र केवल एक राजनीतिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह राज्य के हर वर्ग के लिए एक विकास का रोडमैप है। उन्होंने कहा यह दस्तावेज किसानों की आशंकाओं को दूर करने का काम करेगा राज्य को विकास की नई दिशा देगाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन को बंगाल में लागू करने की दिशा तय करेगा उन्होंने यह भी कहा कि जनता आज भय और निराशा के माहौल से गुजर रही है, लेकिन वह अंदर से परिवर्तन चाहती है।
किसानों और जनता पर फोकस
अपने बयान में अमित शाह ने खास तौर पर किसानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के किसान कई तरह की समस्याओं और अनिश्चितताओं से घिरे हुए हैं। संकल्प पत्र उनके लिए एक नया भरोसा और दिशा प्रदान करेगा।साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता अब मौजूदा राजनीतिक स्थिति से बदलाव चाहती है और एक नई व्यवस्था की उम्मीद कर रही है।
बीजेपी की भूमिका पर बयान
अमित शाह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को लगातार उठा रही है और आने वाले समय में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी।
दिल्ली से और खबरें

जंतर-मंतर के पास फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर; कई पुलिसकर्मी घायल
22 जुलाई 2026
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू: दोबारा मंच बनाया, भीड़ इकट्ठा होने लगी
21 जुलाई 2026
सोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अनशन, जंतर-मंतर पर फिर से जुटने लगी भीड़; RAF अलर्ट मोड पर
20 जुलाई 2026