जम्मू-कश्मीर: डोडा की बर्फीली वादियों में दिखे तीन हिम तेंदुए, BRO ने शेयर किया वीडियो

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बर्फ से ढकी वादियों के बीच एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य सामने आया है। नागनी-टॉप क्षेत्र में पहली बार तीन हिम तेंदुए (स्नो लेपर्ड) एक साथ नजर आए, जिनका वीडियो कैमरे में कैद हो गया है।यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति के प्रति रुचि रखने वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। हिम तेंदुआ दुनिया के सबसे दुर्लभ और खूबसूरत वन्यजीवों में से एक माना जाता है, जो आमतौर पर ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बहुत कम दिखाई देता है।

इस अद्भुत दृश्य को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। BRO द्वारा साझा किए गए वीडियो में तीनों स्नो लेपर्ड बर्फीले इलाके में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे प्रकृति का अनोखा चमत्कार बताया।
विशेषज्ञों का मानना है कि एक साथ तीन हिम तेंदुओं का दिखना इस बात का संकेत है कि नागनी-टॉप और आसपास का क्षेत्र वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और अनुकूल बन रहा है। हिम तेंदुए की मौजूदगी पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) के संतुलन का भी महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है।डोडा जिले में इस दुर्लभ दृश्य ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को दुनिया के सामने उजागर किया है।
दिल्ली से और खबरें

All India Shia Council: दिल्ली जंतर मंतर पर ईरान के समर्थन में प्रदर्शन ,बड़ी संख्या में लोग ईरान के समर्थन में पहुंचे
1 मार्च 2026
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विजय नायर को सभी आरोपों से बरी किया.
27 फ़रवरी 2026
Earthquake in Kolkata: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4
27 फ़रवरी 2026