BudgetSession2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

BudgetSession2026:नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछला वर्ष भारत की तेज प्रगति और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश ने बीते वर्ष विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान को और मजबूत किया है। उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। बजट सत्र के दौरान देश की आर्थिक दिशा और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।राष्ट्रपति के संबोधन के साथ ही संसद का बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू हो गया है, जिस पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश ने गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई. देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आदिवासी समुदाय के प्रति उनके योगदान को याद किया. सरदार पटेल की 150वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रमों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया. पूरे देश ने देखा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह ने देश को संगीत और एकता की भावना से भर दिया. जब देश अपने पूर्वजों के योगदान को याद करता है, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है जिससे ‘विकसित भारत’ की ओर हमारा सफर और भी तेज हो जाता है.
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में विषयों पर मतभेद होना जरूरी है, लेकिन कुछ विषय मतभेदों से परे हैं. सरकार, संसद सभी मिलकर विकसित भारत के संकल्प सिद्ध करेंगे. राष्ट्रपति ने सफल और सार्थक सत्र के लिए सभी सांसदों को बधाई दी है.
Headlines से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
औरैया: गंग नहर में मगरमच्छ मिलने से मच गया हड़कंप
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026