CM Yogi Adityanath: भ्रष्टाचार पर वार, तुष्टिकरण से इंकार; सीएम योगी ने पेश किया मोदी राज का रिपोर्ट कार्ड

✍️By Nation Now Samachar Team
CM Yogi Adityanath modi

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ (CM Yogi Adityanath) में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। “मोदी सरकार के 11 साल: संकल्प से सिद्धि तक” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 11 वर्षीय कार्यकाल भारत के स्वर्णिम युग के रूप में इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली है।

— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) June 10, 2025

वैश्विक मंच पर भारत की साख- CM Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज़ादी के बाद दशकों तक रही अस्थिर सरकारों ने देश की छवि को नुकसान पहुँचाया। लेकिन नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार किया। आज भारत सामाजिक, सांस्कृतिक, सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता की ओर बढ़ रहा है।

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति- CM Yogi Adityanath

सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों ने भारत की सैन्य ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत पर हमला करेगा तो जवाब सर्जिकल स्ट्राइक ही होगा।

अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी प्रगति- CM Yogi Adityanath

योगी ने बताया कि भारत ने 11वीं से 4वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ऐतिहासिक छलांग लगाई। ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। 2027 तक भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। तकनीक आधारित पारदर्शी शासन से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण

मोदी सरकार ने आरक्षण की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामाजिक न्याय को मजबूत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। नारी सशक्तिकरण अब सरकारी नीतियों का केंद्रीय तत्व बन चुका है।CM Yogi Adityanath

कृषि और बुनियादी ढांचे में मजबूती

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और एमएसपी में डेढ़ गुना मूल्य ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा दी है। यूपी में जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। CM Yogi Adityanath

आस्था और संस्कृति का उत्थान

प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ धाम, चित्रकूट, विंध्यवासिनी और महाकाल जैसे धार्मिक स्थलों को भव्य रूप दिया गया। यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर उभारने का प्रयास है। CM Yogi Adityanath

जनता से जुड़ाव और पारदर्शिता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाली यह प्रदर्शनी सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। ‘बदलता भारत—मेरा अनुभव’ थीम पर डिजिटल प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिससे आम नागरिक सरकार की योजनाओं से जुड़ सकें।

Headlines से और खबरें