Etah crime news: संत का बेटा बना दबंगों का निशाना, मंदिर के बाहर जानलेवा हमला

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से सनसनीखेज (Etah crime news) मामला सामने आया है, जहां एक संत के बेटे पर दबंगों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड मोड़ स्थित सैयद मंदिर की है।
घायल गोकुल चंद्र, जो संत प्रेम नारायण के पुत्र हैं, पर शीतलपुर के दबंगों ने उस समय हमला कर दिया जब वह मंदिर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान दबंगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की थी, जिसका विरोध संत ने किया था। तभी से रंजिश चल रही थी।
इस पुरानी दुश्मनी के चलते आज दबंगों ने गोकुल चंद्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पिता प्रेम नारायण का कहना है कि दबंगों ने पहले भी धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें- Pilibhit Crime News: राज्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Headlines से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
औरैया: गंग नहर में मगरमच्छ मिलने से मच गया हड़कंप
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026