गाजीपुर-बलिया बॉर्डर वायरल वीडियो, सपा सांसद के सामने इंस्पेक्टर ने छुए पैर

गाजीपुर और बलिया बॉर्डर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजनीति, पुलिस और सत्ता का ऐसा दृश्य नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सवाल भी उठा रहे हैं। गाजीपुर बलिया बॉर्डर वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह पूरा मामला जनपद बलिया के समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय और नगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय मिश्रा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सांसद सनातन पांडेय एक डेलिगेशन के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलिया-गाजीपुर बॉर्डर स्थित टोल प्लाजा के पास पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया।
इसके बाद माहौल अचानक गरमा गया। सांसद सड़क पर ही बैठकर धरने पर बैठ गए। समर्थकों की भीड़ जुटने लगी और मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे ऑन कर दिए। देखते ही देखते यह सियासी ड्रामा कैमरों में कैद हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया, जब नगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और सांसद के सामने उनके पैर छूते नजर आए। यही पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ इसे सत्ता और पुलिस के रिश्ते से जोड़कर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स इसे सिस्टम पर तंज के तौर पर भी देख रहे हैं। फिलहाल यह गाजीपुर बलिया बॉर्डर वायरल वीडियो यूपी की राजनीति और पुलिस व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ चुका है।
Headlines से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
औरैया: गंग नहर में मगरमच्छ मिलने से मच गया हड़कंप
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026