Junagadh: जूनागढ़ में फैक्ट्री गेट तक दौड़ा शेर, कुत्तों का पीछा करते चौकीदार बाल-बाल बचा

Junagadh: जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब आधार सीमेंट फैक्ट्री के गेट के बाहर अचानक शेर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शेर कुत्तों का पीछा करते हुए तेज रफ्तार में फैक्ट्री के मुख्य गेट तक पहुंच गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह फैक्ट्री के बाहर कुत्तों के भौंकने और चीखने की आवाज सुनकर चौकीदार दरवाजा बंद करने के लिए बाहर निकला था। तभी उसने देखा कि कुत्तों का पीछा करता हुआ एक शेर तेजी से गेट की ओर दौड़ रहा है। यह नजारा इतना खतरनाक था कि कुछ पल के लिए चौकीदार भी घबरा गया।
गनीमत रही कि चौकीदार ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए फटाफट गेट बंद कर लिया। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो शेर फैक्ट्री परिसर में घुस सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया।
इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि जूनागढ़ और गिर क्षेत्र के आसपास शेरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। अक्सर भोजन की तलाश में शेर रिहायशी इलाकों या औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग को भी अवगत कराया गया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले बाहर न निकलें और किसी भी जंगली जानवर के दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
Headlines से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
औरैया: गंग नहर में मगरमच्छ मिलने से मच गया हड़कंप
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026