कासगंज में UGC रेगुलेशन विरोध, भारत बंद का सोरों में व्यापक असर

कासगंज। यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए रेगुलेशन के विरोध में जनपद कासगंज में सवर्ण संगठनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का तीर्थ नगरी सोरों में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के चलते तीर्थ नगरी का संपूर्ण बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने बंद को समर्थन देते हुए विरोध दर्ज कराया।

भारत बंद के दौरान सवर्ण संगठनों ने द्वारकाधीश अनाज मंडी चौराहे पर यूजीसी रेगुलेशन को काला कानून बताते हुए उसका पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी रेगुलेशन वापस लो”, “काला कानून नहीं चलेगा” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि तीर्थ नगरी सोरों में ऐतिहासिक रूप से बाजार बंद कर सवर्ण समाज ने सरकार को अपना स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज ने भाजपा सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन सरकार लगातार समाज को बांटने का कार्य कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि सोरों में यूजीसी रेगुलेशन को काला कानून मानते हुए पुतला दहन किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस कानून को तत्काल वापस लिया जाए।भारत बंद और विरोध प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी सतर्क रही। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Headlines से और खबरें

रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026