Noida police encounter: नोएडा में पुलिस और स्कूटी सवार बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Noida police encounter: गौतमबुद्ध नगर जिले में अपराध पर लगाम लगाने की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला सेक्टर-113 थाना क्षेत्र का है, जहां एफएनजी रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। Noida police encounter

घायल बदमाश की पहचान फ़राज पुत्र मोहम्मद असलम के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ का निवासी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, लुटे हुए 6 मोबाइल फोन, और बिना नंबर प्लेट की सुजुकी स्कूटी बरामद हुई है। Noida police encounter
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फ़राज के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, और संभव है कि वह अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल रहा हो। Noida police encounter
पुलिस ने पहले से ही एफएनजी रोड पर अपराधियों की गतिविधियों को रोकने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ था। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Headlines से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
औरैया: गंग नहर में मगरमच्छ मिलने से मच गया हड़कंप
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026