ROBBERY ATTEMPT AT JALAUN: जालौन में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर हमला, दुकानदार की सूझबूझ से टली बड़ी लूट

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले बाजार में (ROBBERY ATTEMPT AT JALAUN) उस समय सनसनी फैल गई जब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप पर दिनदहाड़े धावा बोल दिया. बदमाशों ने अवैध तमंचों से लैस होकर नवीन ज्वैलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। दुकान के मालिक संजीव कुमार की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई.
पूरा घटनाक्रम- ROBBERY ATTEMPT AT JALAUN
यह वारदात दोपहर के समय घटी जब बाजार में खासी भीड़ थी. संजीव कुमार, जो नवीन ज्वैलर्स के मालिक हैं, अपनी दुकान में मौजूद थे तभी छह नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे. सभी हथियारों से लैस थे और सीधे लूट की मंशा से दुकान में घुसे. लेकिन संजीव कुमार ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत दुकान की शटर गिरा दिया और खुद को अंदर बंद कर लिया. हालांकि, दुकानदार जब तक किसी को खबर करता, तब तक सभी बदमाश मौका पाकर फरार हो गये.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस-
घटना की जानकारी मिलते ही कोंच क्षेत्राधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने ज्वैलरी शॉप में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके. संजीव कुमार ने बताया, “मुझे अपनी जान बचानी थी, इसलिए सबसे पहले शटर गिराया. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश क्या-क्या सामान ले गए हैं, जांच के बाद ही साफ होगा.”
घटना के बाद एसपी जालौन ने जानकारी दी है कि पीड़ित दुकानदार ने पूछताछ में बताया है कि बदमाश कोई भी सामान नहीं ले जा पाए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल है. आम जनता और व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है. आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें- UP CABINET DECISIONS- यूपी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, सीड पार्क, दुग्ध नीति और पंचायत अनुदान को मंजूरी
Headlines से और खबरें

अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
औरैया: गंग नहर में मगरमच्छ मिलने से मच गया हड़कंप
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026