सीतामढ़ी: गृह मंत्री अमित शाह ने जानकी मंदिर के लिए किया भूमि पूजन, नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

बिहार– गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के लिए आज भूमि पूजन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. अमित शाह आज इस मंदिर के भूमि पूजन के लिए खास तौर पर दिल्ली से सीतामढ़ी पहुंचे. सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता का मंदिर बनाया जा रहा है. इस स्थान को पौराणिक मान्यताओं में मां सीता का जन्मस्थान माना गया है. आज एक धार्मिक अनुष्ठान में गृह मंत्री ने इस मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया.
सीतामढ़ी: गृह मंत्री अमित शाह ने जानकी मंदिर के लिए किया भूमि पूजन
आज पुनौरा धाम की सुंदर सजावट की गई है. यहां बड़ी संख्या में लोग इस अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे हैं. पुनौरा धाम में 67 एकड़ में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाना है. वैसे पुनौरा धाम में पहले से भी माता सीता का एक मंदिर स्थापित है. इसे सीता जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है. इस मंदिर के निर्माण के लिए 11 महीने का डेडलाइन रखा गया है.

सीतामढ़ी: गृह मंत्री अमित शाह ने जानकी मंदिर के लिए किया भूमि पूजन
गौरतलब है कि पुनौरा धाम में पहले से ही मां सीता का एक मंदिर मौजूद है, जिसे सीता जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। नए मंदिर के निर्माण से यहां धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Headlines से और खबरें

रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026