ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाक टीम को होटल नहीं मिला, कप्तान शकील अम्माद बट ने PHF पर साधा निशाना

लाहौर। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान हॉकी महासंघ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान टीम को बेहद खराब व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा, यहां तक कि खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन तक धोने पड़े।

“अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका है”
लाहौर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बट ने कहा कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) खिलाड़ियों से झूठ बोल रहा था।उन्होंने कहा,“हम मौजूदा प्रबंधन के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले रसोई साफ करनी पड़े और बर्तन धोने पड़ें तो आप हमसे अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?”
होटल बुकिंग न होने से सड़क पर भटकी टीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को सिडनी हवाई अड्डे पर कैनबरा की अगली उड़ान के लिए 13-14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे भी ज्यादा चिंताजनक स्थिति तब सामने आई जब टीम होटल पहुंची तो पता चला कि कोई बुकिंग ही नहीं है क्योंकि अग्रिम भुगतान नहीं किया गया था।खिलाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और व्यवस्था होने से पहले वे सड़कों पर भटकते रहे। अगले ही दिन उन्हें एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरना था, जिसमें टीम 2-3 से हार गई।
सरकारी फंडिंग पर भी सवाल
सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान खेल बोर्ड (PSB) ने पुष्टि की थी कि उसने ऑस्ट्रेलिया में टीम की होटल व्यवस्था के लिए पीएचएफ को एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये जारी किए थे। इसके बाद महासंघ की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरे हो गए हैं।ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान टीम ने मेजबान टीम के अलावा जर्मनी के खिलाफ भी मैच खेले, लेकिन सभी मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
अंतरराष्ट्रीय से और खबरें

ईरान‑इजरायल तनाव का असर, UAE में स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद, ऑनलाइन पढ़ाई का ऐलान
1 मार्च 2026
Middle East conflict impact India: अमेरिका‑ईरान तनाव से भारत में एयर ट्रैफिक अस्त‑व्यस्त, यात्री फंसे
1 मार्च 2026
Big Attack In Pakistan Live : पाकिस्तान के कराची में खामेनेई की मौत के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, आठ की मौत
1 मार्च 2026