रायबरेली में कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर भड़के BJP कार्यकर्ता, मचा हंगामा

रायबरेली। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का असर उत्तर प्रदेश तक देखने को मिला। रायबरेली में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से तुरंत माफी की मांग की।
रायबरेली में कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर भड़के BJP कार्यकर्ता, मचा हंगामा#रायबरेली #Raebareli pic.twitter.com/wHPB2Mq0Go
— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) August 29, 2025
विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपनी भाषा पर संयम नहीं रखते तो आने वाले समय में विरोध और तेज किया जाएगा।
अन्य से और खबरें

नागपुर: बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 15 की मौत और 18 गंभीर
1 मार्च 2026
Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro: AI हेड जेस्चर और बेहतर साउंड के साथ नई TWS ईयरबड्स
28 फ़रवरी 2026
UPPSC Interview 2024: किसान की बिजली चोरी से ‘इनर इंजीनियरिंग’ तक, ऐसे सवालों से परखी जा रही है सोच
25 फ़रवरी 2026