PM Kisan 22वीं किस्त: फरवरी में आ सकती है राशि, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक

नई दिल्ली। देश के अन्नदाता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। यह योजना किसानों के लिए बड़ी राहत बन चुकी है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।अब किसान PM Kisan 22वीं किस्त स्टेटस चेक करने और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन किस्त जारी होने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।

पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक DBT (Direct Benefit Transfer) योजना है। इसके तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
अब तक हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी हुई है। 21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी ऐसे में अनुमान है कि 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है
किस्त से पहले स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी?
कई बार किसानों की किस्त कुछ कारणों से अटक जाती है, जैसे e-KYC पूरा न होना बैंक खाते से आधार लिंक न होना गलत बैंक विवरण भूमि सत्यापन अधूरा होना इसलिए किस्त आने से पहले अपना स्टेटस चेक करना जरूरी है।
ऐसे करें PM Kisan स्टेटस ऑनलाइन
स्टेप 1: pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: होम पेज पर ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
स्टेप 4: नंबर याद न हो तो ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक कर मोबाइल/आधार से पता करें इस तरह किसान घर बैठे आसानी से अपनी PM Kisan 22वीं किस्त स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अन्य से और खबरें

नागपुर: बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 15 की मौत और 18 गंभीर
1 मार्च 2026
Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro: AI हेड जेस्चर और बेहतर साउंड के साथ नई TWS ईयरबड्स
28 फ़रवरी 2026
UPPSC Interview 2024: किसान की बिजली चोरी से ‘इनर इंजीनियरिंग’ तक, ऐसे सवालों से परखी जा रही है सोच
25 फ़रवरी 2026