ArjunTendulkarWedding : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मार्च में करेंगे सानिया चंडोक से शादी
✍️By: Nation Now Samachar Desk

ArjunTendulkarWedding : मुंबई | क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी शादी है। अर्जुन तेंदुलकर आगामी मार्च महीने में सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2024 में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा था।

पिछले साल हुई थी सगाई
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त में परिवार की मौजूदगी में दोनों की सगाई संपन्न हुई थी। सगाई के दौरान सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार भी बेहद खुश नजर आया था।

तेंदुलकर परिवार में खुशी का माहौल
शादी की खबर सामने आते ही तेंदुलकर परिवार और क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि शादी समारोह निजी और पारिवारिक होगा, जिसमें करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे।
क्रिकेट से इतर निजी जिंदगी चर्चा में
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से जुड़े रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के कारण अर्जुन की हर गतिविधि पर फैंस और मीडिया की नजर बनी रहती है।
sports desk से और खबरें

T20 World Cup: पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 से बाहर, न्यूजीलैंड से सुपर 8 में हार के कारण क्वालीफिकेशन अधर में
1 मार्च 2026
T20WC: क्या भारत फिर से जिम्बाब्वे के खिलाफ “स्लोअर बॉल ट्रैप” का शिकार होगा?
26 फ़रवरी 2026
India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूटा भारत का विजय रथ, 77 रन से हारी टीम इंडिया
23 फ़रवरी 2026