कानपुर देहात: अमरौधा में तेंदुए की दहशत, खेत में दिखा वन्यजीव, वन विभाग अलर्ट

कानपुर देहात।जनपद के अमरौधा ब्लॉक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिबैर गांव के पास सड़क किनारे खेत में तेंदुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।यह घटना दिबैर–मड़ैया मार्ग पर शाम के समय की बताई जा रही है। गांव के पूर्व प्रधान विनोद कुमार कुछ ग्रामीणों के साथ कार से लौट रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे खेत में टहलते हुए तेंदुए को देखा। अचानक सामने आए इस दृश्य से सभी लोग सकते में आ गए।पूर्व प्रधान ने तत्काल गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी और साथ ही भोगनीपुर वन रेंजर स्वामीदीन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

वन विभाग की टीम मौके पर, सर्च ऑपरेशन शुरू
सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया। वन रेंजर के निर्देश पर एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। टीम में वन दरोगा रामचंद्र, वन रक्षक कल्याणी मिश्रा, सौरभ, वीरेंद्र, पिंटू और सत्यजीत शामिल रहे।ग्रामीणों और वनकर्मियों की हलचल देख तेंदुआ जंगल की ओर चला गया, लेकिन उसकी मौजूदगी से गांव में दहशत बनी हुई है।
ग्रामीणों में भय, सतर्कता बढ़ी
तेंदुए की आशंका के चलते ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। लोग अब अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं और समूह में ही आवागमन कर रहे हैं।
वन विभाग की अपील
वन रेंजर स्वामीदीन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में अकेले बाहर न निकलें बच्चों और मवेशियों पर विशेष नजर रखें तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीण तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर : अवैध खनन के खिलाफ पदयात्रा, मुख्यमंत्री से शिकायत करने निकला समाजसेवी
1 मार्च 2026
अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026