Budget 2026 में मिडिल क्लास को राहत, काशी को रेल कॉरिडोर और नई सौगात

संवाददाता मनीष पटेल वाराणसी। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार का सातवां और अपने कार्यकाल का लगातार नौवां केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। बजट 2026 में मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक सभी वर्गों को राहत देने वाले कई प्रावधान किए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार ने विशेष जोर दिया है।

इस बजट में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी खास सौगात मिली है। Budget 2026 में काशी को विशेष सौगात के तहत काशी के विकास को गति देने के लिए एक नई रेल कॉरिडोर परियोजना की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सारनाथ क्षेत्र में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस (हवाई जहाज की मरम्मत) से जुड़ा कॉरिडोर विकसित किए जाने की योजना सामने आई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। काशी और आसपास के पर्यटन स्थलों के विकास पर केंद्र सरकार ने विशेष ध्यान दिया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।बजट को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट जय पध्दवानी ने कहा कि सरकार ने टैक्स व्यवस्था में राहत देते हुए शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों को भी कुछ छूट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि बजट में काशी को केंद्र में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
कुल मिलाकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह बजट आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक संतुलन साधने वाला है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर देशभर में देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026