बाराबंकी- लोधेश्वर धाम में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा,जयकारों से गूंजा बाराबंकी
✍️By: Nation Now Samachar Desk

बाराबंकी | सावन मास – प्रदोष तिथि विशेष
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिवधाम लोधेश्वर महादेवा मंदिर में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सावन मास के प्रदोष के अवसर पर हजारों शिवभक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी।श्रद्धालु “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचे और भोलेनाथ पर जल, बेलपत्र, चंदन, फूल व अक्षत अर्पित किए।
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का अद्भुत दृश्य लोधेश्वर धाम में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनकी श्रद्धा और सेवा भाव को सम्मान दिया।
इस दौरान पूरा लोधेश्वर धाम शिव नाम के जयकारों से गूंज उठा।
प्रशासन की व्यवस्थाएं सराहनीय
- मंदिर परिसर और चारों ओर बैरिकेटिंग लगाई गई
- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – मंदिर व आसपास के क्षेत्र में पुलिस तैनात
- भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष दल तैनात
सुबह जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, हजारों शिवभक्तों ने भगवान को जलाभिषेक किया और बेलपत्र व फूल चढ़ाए।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026