हमीरपुर: बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण में भेदभाव का आरोप, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

हमीरपुर | Nation Now Samachar बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हमीरपुर के ब्राह्मण का डेरा गांव के पीड़ितों ने प्रशासन पर राशन किट वितरण में सौतेले व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लोगों को नजरअंदाज कर आपात्रों को राशन किट बांटी जा रही हैं। इससे नाराज महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
क्या हैं आरोप? हमीरपुर: बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण में भेदभाव का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा बिना स्थल पर पहुंचे ही “घर बैठे सर्वे” किया गया। इस लापरवाही के चलते जिन लोगों के घर बाढ़ में पूरी तरह प्रभावित हुए, उन्हें राशन नहीं मिला। वहीं कई ऐसे लोगों को राहत सामग्री दी गई जिन पर बाढ़ का कोई असर नहीं पड़ा।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा: हमीरपुर: बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण में भेदभाव का आरोप
“हमारे घरों में बाढ़ का पानी भर गया, अनाज-पानी सब नष्ट हो गया… लेकिन हमें एक भी किट नहीं दी गई। वहीं जो बाढ़ग्रस्त नहीं हैं, उन्हें राहत मिल गई। ये कैसा न्याय है?”
प्रशासन से मांग हमीरपुर: बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण में भेदभाव का आरोप
- पुनः सही ढंग से सर्वे कराया जाए
- सभी वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जाए
- दोषी अधिकारियों पर हो कार्रवाई
ब्राह्मण का डेरा, सदर तहसील क्षेत्र, हमीरपुर हमीरपुर: बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण में भेदभाव का आरोप
बाढ़ जैसी आपदा में जहां प्रशासन से राहत और संवेदनशीलता की उम्मीद होती है, वहीं लापरवाही और भेदभाव जैसे आरोप लोगों की पीड़ा को और बढ़ा देते हैं। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर : अवैध खनन के खिलाफ पदयात्रा, मुख्यमंत्री से शिकायत करने निकला समाजसेवी
1 मार्च 2026
अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026