हमीरपुर – रेलवे अफसर बनकर आया ठग, 48 घंटे में दो रोड रोलर बेचकर फरार

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने खुद को कभी रेलवे अफसर तो कभी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार बताकर लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया।आरोपी ने बांदा के दो अलग-अलग लोगों से रोड रोलर किराए पर लिए और एडवांस रकम देकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद चालकों को दो दिन बाद बुलाने की बात कहकर वापस भेज दिया।

इसी बीच ठग ने दोनों रोड रोलर को खराब बताकर क्रेन से उठवाया और कबाड़ी को बेच दिया। जब चालक लौटे तो मौके से रोड रोलर और आरोपी दोनों गायब मिले, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि रोलर को कस्बे के धर्मकांटा में तौलकर करीब 4.29 लाख रुपये में बेचा गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी फैक्टरी से दोनों रोड रोलर बरामद कर लिए हैं
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है !
उत्तर प्रदेश से और खबरें

PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026
UP में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
6 अगस्त 2026