यूपी पुलिस में चयन न होने पर शिवराजपुर की हर्षिता ने फांसी लगाकर दी जान, 27 नंबर कम आये

कानपुर में एक युवती हर्षिता ने शुक्रवार देर रात सुसाइड कर लिया. सुबह परिजनों को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला. बेटी को फंदे से लटका देखकर परिजन हैरान रह गए. पिता ने बताया कि बेटी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दी थी.
शुक्रवार को रिजल्ट आया था. 27 नंबर कम होने की वजह से उसका चयन नहीं हो पाया. इससे बेटी परेशान थी। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई. शनिवार सुबह 6 बजे जगाने गई तो उसका शव फंदे से लटका मिला. मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र के तरी दुर्गापुर गांव का है.
प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी: शिवराजपुर थाना क्षेत्र के तरी दुर्गापुर गांव में रामलखन खेती-किसानी करते हैं. रामलखन ने बताया कि मेरी बेटी हर्षिता (24) एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी. हर्षिता ने यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम दिया था. शुक्रवार को इसका रिजल्ट आया था.
बेटी के 222 नंबर थे, जबकि 249 मेरिट रही. 27 नंबर कम होने के कारण बेटी का चयन नहीं हो पाया था, जिससे वह परेशान थी। कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गुमसुम बनी रही. देर शाम खाना खाने के बाद वह सोने की बात कहकर कमरे में चली गई.
रोशनदान से झांक कर देखा तो फंदे से लटकी दिखी: शनिवार सुबह करीब 6 बजे मां कांती जगाने पहुंची, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई. अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने रोशनदान से झांक कर देखा तो हर्षिता का शव फंदे से लटकता मिला.
परिजन आनन–फानन में दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026