कानपुर : PSIT कॉलेज में बवाल, 3 हजार छात्रों का हंगामा, पुलिस-छात्र झड़प में कई घायल

कानपुर के पनकी स्थित Pranveer Singh Institute of Technology (PSIT) में बुधवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। करीब 3 हजार छात्रों ने कॉलेज परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़कियां और फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिए गए।मौके पर सचेंडी, पनकी, अरमापुर और कल्याणपुर समेत 7-8 थानों की फोर्स और PAC तैनात की गई। स्थिति बिगड़ती देख फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 10 एंबुलेंस भी एहतियातन मौके पर बुला ली गईं।

दरअसल, सोमवार को कैंपस में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से टकराकर BCA फाइनल ईयर के छात्र Prakhar Singh की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके किडनी, लंग्स और पैनक्रियाज गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

छात्रों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि घटना कैंपस के बाहर की है।
पुलिस और छात्रों में झड़प
दोपहर करीब 1 बजे हालात और बिगड़ गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र गिरकर घायल हो गए।मामले को शांत कराने के लिए छात्रों का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में चल रहे निर्माण काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हादसा हुआ। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने घटना को कैंपस के बाहर का मामला बताया। मृतक की पहचान प्रखर सिंह निवासी रतनलाल नगर के रूप में हुई। DCP वेस्ट एसएम कासिम आब्दी, DCP वेस्ट कपिलदेव, ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार, ACP अमरनाथ यादव भी छात्रों को समझाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 10 एंबुलेंस भी ऐहतियातन लगाई गईं।गुस्साए छात्रों ने एडमिन ऑफिस को घेरा, यहां उनके तीन साथियों को रखा गया है। एडमिन ऑफिस के बाहर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है तीनों छात्रों को छोड़ा जाए, तभी यहां से हटेंगे।
एडमिन ऑफिस का घेराव
गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के एडमिन ऑफिस को घेर लिया। उनका आरोप है कि उनके तीन साथियों को अंदर रोका गया है। छात्रों का कहना है कि जब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।फिलहाल पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात को काबू में करने में जुटा है। पूरे मामले ने कानपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर : अवैध खनन के खिलाफ पदयात्रा, मुख्यमंत्री से शिकायत करने निकला समाजसेवी
1 मार्च 2026
अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026