कानपुर देहात: अकबरपुर पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, कीमत 18.70 लाख रुपए

कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास बस स्टैंड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस टीम संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बारा जोड़ पुल के पास बस स्टैंड पर दो पुरुष और एक महिला गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अकबरपुर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और सुबह करीब 08:30 बजे तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में अकबरपुर थाने में मु0अ0सं0 79/2026, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लवकुश चौहान (23 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह, निवासी ग्राम रठे, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी; बादल सिंह (24 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम रठे, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी; और श्रीमती सुधा (35 वर्ष) पत्नी स्व० हरीओम सिंह, निवासिनी हरिओम मोहल्ला शाहीसराय, कस्बा फरह, फतेहा, थाना फरह, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली अकबरपुर पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक श्री सुरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीरज शर्मा, हेड कांस्टेबल सनवेद सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल विवेक दांगी, कांस्टेबल बृजमोहन और महिला कांस्टेबल सुनैना पाल शामिल थे।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026