Kanpur Crime News: 20 होटलों पर पुलिस छापा, बड़ा रैकेट बेनकाब,नौकरी का झांसा, देह व्यापार का जाल

Kanpur Crime News: कानपुर से एक हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती को बेंगलुरु से नौकरी दिलाने के बहाने कानपुर लाया जाता है और यहां जबरन उसे देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। युवती को जब इस बात का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इसके बात पुलिस की तुरंत हरकत में आई और आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद जब रोहित से पूछताछ की गई तो, उसने करीब 20 होटलों के नाम उजागर किए। जिससे पुलिस को अवैध नेटवर्क से संबंध होने की आशंका हुई। देर ना करते हुए एडीसीपी शिवा सिंह, सुमित रामटेक और सुमेध जाधव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, जिन्होंने कल्याणपुर और रहावतपुर थाना क्षेत्रों के इन होटलों में छापेमारी की।पुलिस की इस कार्रवाई में इन सभी 20 होटलों के स्टाफ से पूछताछ की गई, रजिस्टरों की जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। कुल मिलाकर शुरुआती जांच में ये सामने आया कि, कुछ होटलों में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लड़कियों को लाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और 4 से 5 हजार रुपये तक का रेट तय किया जाता था।
आरोपी रोहित का संपर्क कई राज्यों में
पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित का संपर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। वह खासतौर पर कोलकाता से लड़कियों को नौकरी का लालच देकर कानपुर लाता था और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि, ‘मामले की जांच पूरी तरह जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की पहचान भी की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी रोहित के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।’ फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट को पूरी तरह उजागर करने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे मामलों में युवतियों की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्ती बरतना पुलिस की प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026