कानपुर जू की टॉय ट्रेन फिर पटरी पर लौटेगी, 2022 हादसे के बाद तीन महीने में दोबारा शुरू करने की तैयारी

कानपुर। कानपुर चिड़ियाघर आने वाले बच्चों और परिवारों की पहली पसंद रही टॉय ट्रेन एक बार फिर शुरू होने जा रही है। वर्ष 2022 में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बंद की गई इस ट्रेन को दोबारा चलाने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। जू प्रशासन का दावा है कि अगले तीन महीनों के भीतर सभी तकनीकी खामियों को दूर कर सुरक्षित तरीके से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

सुरक्षा पर रहेगा खास जोर
जू प्रशासन के अनुसार इस बार टॉय ट्रेन को पुराने सिस्टम पर नहीं चलाया जाएगा। सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए प्लेटफॉर्म के पास लगे खतरनाक पिलरों को हटाया या सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जाएगा। पूरी ट्रैक लाइन की मरम्मत, लेवलिंग और तकनीकी अपग्रेडेशन किया जाएगा।ट्रेन की जांच के लिए Harcourt Butler Technical University और Rail Coach Factory के विशेषज्ञों से विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई गई है। सभी सुधार कार्य पूरे होने के बाद विशेषज्ञों की टीम दोबारा निरीक्षण करेगी, तभी ट्रेन को हरी झंडी मिलेगी।

26 नवंबर 2022 का दर्दनाक हादसा
26 नवंबर 2022 को कानपुर जू में टॉय ट्रेन से जुड़ा एक गंभीर हादसा हुआ था। परिवार के साथ घूमने आई शिक्षिका अंजू शर्मा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। आरोप था कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह प्लेटफॉर्म के पिलर से टकराकर गिर गईं और पहिए के नीचे आ गईं। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल टॉय ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था।इस हादसे के बाद से ट्रेन जू परिसर में खड़ी रही और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाती रही।
विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर नया रोडमैप
जू निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल के मुताबिक, रेल कोच फैक्ट्री के मानकों पर खरा उतरने के बाद ही ट्रेन को फिर से शुरू किया जाएगा। सभी तकनीकी और संरचनात्मक बदलाव लागू करने के बाद अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।
पर्यटकों को मिलेगी राहत
टॉय ट्रेन दोबारा शुरू होने से बच्चों और पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही जू प्रशासन की आय में भी वृद्धि की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि इस बार सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और ट्रेन पूरी तरह सुरक्षित माहौल में संचालित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर : अवैध खनन के खिलाफ पदयात्रा, मुख्यमंत्री से शिकायत करने निकला समाजसेवी
1 मार्च 2026
अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026