बाराबंकी : टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा XUV-300 लूट, कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका

बाराबंकी के न्यू कार बाजार (नया बस अड्डा) में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। चार युवक ग्राहक बनकर शोरूम पहुंचे और महिंद्रा की XUV-300 एसयूवी लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान शोरूम का एक कर्मचारी गाड़ी में सवार था, जिसे बदमाशों ने चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया।जानकारी के अनुसार, चारों युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी की कंडीशन देखने आए। कर्मचारी उनके साथ हाईवे की ओर निकला। करीब एक किलोमीटर जाने के बाद युवक ने उसके साथ हाथापाई की और उसे गाड़ी से गिरा दिया। इसके बाद वे गाड़ी लेकर फरार हो गए। लूटी गई कार की कीमत लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घायल कर्मचारी ने तुरंत अपने मालिक शहीद को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में बदमाश पैंट-शर्ट और जूते पहने नजर आ रहे हैं, उनमें से एक ने हुडी पहन रखी थी। उनकी पहचान करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।कार बाजार संचालक ने भी नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और पकड़ के लिए जांच में जुटी हुई है।
घटना कैमरे में कैद
यह पूरी वारदात कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में युवक के चेहरे और उनकी हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक इस फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।शोरूम और कार बाजार संचालकों को पुलिस ने सलाह दी है कि वे ग्राहकों की पहचान और गाड़ी टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले सत्यापन अवश्य करें।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर : अवैध खनन के खिलाफ पदयात्रा, मुख्यमंत्री से शिकायत करने निकला समाजसेवी
1 मार्च 2026
अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
कानपुर: बार एसोसिएशन के होली “सांस्कृतिक कार्यक्रम” पर उठे सवाल
28 फ़रवरी 2026