हमीरपुर में बड़ा हादसा टला: घाटमपुर के श्रद्धालुओं की कार दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे 9 लोग

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक दुकान में जा घुसी. राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी नौ लोग सुरक्षित हैं.

यह हादसा सुमेरपुर कस्बे के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार देर रात हुआ. कानपुर के घाटमपुर निवासी व्यापारी धर्मेंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन कर चित्रकूट से लौट रहे थे. इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उनकी सीयूवी कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई, उसे तोड़ते हुए पास की दुकान में जा घुसी.
कार में धर्मेंद्र शुक्ला समेत चार बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ, जिस समय इलाके में भीड़ नहीं थी. यदि यही दुर्घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. हादसे में सभी नौ श्रद्धालु सुरक्षित बच गए.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026
UP में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
6 अगस्त 2026