फतेहपुर में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ लेखा परीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

फतेहपुर जनपद में आज एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मामले की थाना कोतवाली में FIR दर्ज हुई .
प्रयागराज से आयी एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक को ऑडिट के नाम पर मांगी गई 1 लाख की रिश्वत के आरोप में दबोचा. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई और डीआईओएस कार्यालय के सामने गिरफ्तारी हुई.
1.60 लाख रुपये रिश्वत मांगने की हुई थी शिकायत: नई बस्ती चौड़ाखरे निवासी अभय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि बुढ़वन इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण से प्राप्त धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य के ऑडिट की रिपोर्ट लगाने के एवज में वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं.

एक लाख रुपये लेते ही रंगे हाथ दबोचा: शिकायत का सत्यापन कराने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने सोमवार दोपहर करीब 1:25 बजे डीआईओएस कार्यालय के सामने आबूनगर स्थित समर चाय भंडार के पास जाल बिछाया. शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही टीम ने रविंद्र प्रताप सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
रायबरेली का रहने वाला है आरोपी: गिरफ्तार आरोपी रविंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से रायबरेली जिले के राना नगर का निवासी है. वह वर्तमान में स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, फतेहपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर तैनात है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026