कानपुर के श्यामनगर लूटकांड में भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड, जेल में रची गई थी साजिश

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर में दो दिन पूर्व शिक्षक शरद चंद्र के घर हुई छह लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पीड़ित शिक्षक के भतीजे मोनू की रेकी और जेल में रची गई साजिश के आधार पर पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने माल बरामद कर लिया है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना की साजिश पीड़ित शिक्षक के अपने भतीजे मोनू ने रची थी. भतीजे मोनू द्वारा की गई रेकी के आधार पर पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. इस लूट की साजिश जेल के अंदर रची गई थी.

वारदात के दौरान बदमाशों ने सिर्फ बाइक का ही नहीं, बल्कि ऑटो का भी इस्तेमाल किया था, ताकि किसी को शक न हो. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. देर शाम पुलिस ने इस घटना का आधिकारिक खुलासा करते हुए आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने लूटा गया पूरा माल और नकदी भी बरामद कर ली है.
मालूम हो कि चकेरी के श्यामनगर-सी ब्लॉक में सोमवार को दिनदहाड़े शिक्षक के घर घुसे तीन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 12 लाख की लूटपाट की. तमंचे और चाकू के बल पर चाबी लेकर पांच अलमारियों से गहने, नकदी समेट ले गए. बदमाशों ने घर में करीब 40 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान पास-पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी.
पांच अलमारियों से जेवर-नगदी समेट ले गए: बेटे ने एक बदमाश से भिड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया. इससे वह घायल हो गया. इसके बाद बदमाशों ने रचना से अलमारियों की चाबी ली. दोनों को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके सामने एक-एक कर सभी पांच अलमारियां खोलीं, जिसमें रखे जेवर और नकदी समेट ले गए.
सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद: करीब एक घंटे बाद जब नौकरानी पहुंची तो उसने किचन में बंद मां-बेटे को निकाला. पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच की. डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश कैद हुए हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया: भल्ला टटियन निवासी शरदचंद्र त्रिपाठी श्यामनगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं. सोमवार करीब 11:45 बजे शरद स्कूल में थे. घर में पत्नी रचना और बेटा देवांश (17) थे। रचना ने पुलिस को बताया कि वह किचन में खाना बना रही थीं. तभी पीछे से आए बदमाश ने इनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया. बगल के कमरे से देवांश आया तो उसे भी दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बना लिया. तीनों बदमाशों के चेहरे रुमाल और गमछे से ढके हुए थे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026