कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, वैरी सवाई गांव में तालाब में गिरी कार, 4 की मौत

रिपोर्ट: संदीप कुशवाहा कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के वैरी सवाई गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार तालाब में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

10 लोग थे सवार, 4 की मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो तेरहवीं कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मृतक कल्याणपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रात में अंधेरा और पानी भरे तालाब के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार या चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

‘सोशल मीडिया नशा है’, राहुल गांधी बोले- युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
8 अगस्त 2026
PM मोदी और नितिन नबीन से मिले CM योगी, यूपी के इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
8 अगस्त 2026
कानपुर के नर्वल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा
8 अगस्त 2026