Earthquake in Kolkata: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4

Earthquake in Kolkata: कोलकाता / पश्चिम बंगाल। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में बताया गया है। झटके इतने तेज थे कि लोगों ने घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया।

साल्ट लेक और काली घाट जैसे इलाकों में इमारतें हिलीं और फर्नीचर हिलने लगा। कुछ जगहों पर चीजें नीचे गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे तेज झटका था। सोशल मीडिया पर भी लोग भूकंप के अनुभव साझा कर रहे हैं और इसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा झटका बताया।
पुलिस और आपदा प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। पुराने और तंग गलियों वाले इलाकों में दहशत का माहौल देखा गया, लेकिन लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए। ऑफिस और घरों से कर्मचारी और परिवार के लोग बाहर निकलकर सड़क पर खुले स्थानों की ओर दौड़े।
यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि भूकंप 35 किलोमीटर गहराई में आया। प्रशासन ने अभी तक किसी आपात स्थिति की सूचना नहीं दी है।भूकंप के झटकों ने कोलकाता में डर और हड़कंप मचा दिया, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।
दिल्ली से और खबरें

All India Shia Council: दिल्ली जंतर मंतर पर ईरान के समर्थन में प्रदर्शन ,बड़ी संख्या में लोग ईरान के समर्थन में पहुंचे
1 मार्च 2026
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विजय नायर को सभी आरोपों से बरी किया.
27 फ़रवरी 2026
JNU protest clash : पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, 25 घायल और 51 हिरासत में
27 फ़रवरी 2026