JNU protest clash : पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, 25 घायल और 51 हिरासत में

दिल्ली में गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच भारी झड़प हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला किया, जबकि छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ अत्यधिक बल का प्रयोग किया गया. घटना के बाद पुलिस ने 51 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

जिनमें से 14 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया. हालांकि कोर्ट ने 25 हजार रुपये के मुचलके पर सभी को जमानत दे दी. इसके बाद क्या हुआ? पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, लाठियां, बैनर और जूते फेंके. कई पुलिसकर्मियों पर हमला किया. कुछ कर्मियों को दांत से काटे जाने की शिकायत भी दर्ज हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नॉर्थ गेट पर रोककर वापस कैंपस की ओर धकेला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र को पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते और दूसरे को सुरक्षाबलों पर लाठी फेंकते देखा जा सकता है. छात्रों का आरोप: पुलिस ने अत्यधिक बल का प्रयोग किया हिरासत में लिए गए छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अनावश्यक लाठियां चलाईं. कई छात्र और छात्राएं घायल हुईं. कुछ छात्रों को ‘अज्ञात स्थानों’ पर ले जाया गया. शिक्षक संघ भी छात्रों के समर्थन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने बयान जारी कर कहा कि पुलिस का बल प्रयोग निंदनीय है. हिरासत में लिए गए छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है. कई छात्र घायल हैं. सभी को तत्काल रिहा किया जाए. संघ का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकार, मार्च करने के अधिकार से रोकने के उद्देश्य से की गई.
दिल्ली से और खबरें

All India Shia Council: दिल्ली जंतर मंतर पर ईरान के समर्थन में प्रदर्शन ,बड़ी संख्या में लोग ईरान के समर्थन में पहुंचे
1 मार्च 2026
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विजय नायर को सभी आरोपों से बरी किया.
27 फ़रवरी 2026
Earthquake in Kolkata: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4
27 फ़रवरी 2026