बाराबंकी: विधायक दिनेश रावत बोले महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर

बाराबंकी। हैदरगढ़ विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद दिनेश रावत ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बेहद अहम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशवासियों को सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट दिया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रक्षा और आधारभूत ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे एक परिवार अपने बजट को जरूरतों के अनुसार तय करता है, उसी तरह मोदी सरकार ने देश के हर परिवार को ध्यान में रखते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बजट पेश किया है।
हैदरगढ़ में विकास कार्यों का जिक्र
रामदेव सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ विकासखंड में बीते पांच वर्षों में 200 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और आमजन को आवागमन में राहत मिली है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह, मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ रजत मिश्रा, मोहित, सचिन पटेल, त्रिवेदीगंज, रामतीरथ वर्मा (सिद्धौर) सहित बड़ी संख्या में प्रधान, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य से और खबरें

नागपुर: बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 15 की मौत और 18 गंभीर
1 मार्च 2026
Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro: AI हेड जेस्चर और बेहतर साउंड के साथ नई TWS ईयरबड्स
28 फ़रवरी 2026
UPPSC Interview 2024: किसान की बिजली चोरी से ‘इनर इंजीनियरिंग’ तक, ऐसे सवालों से परखी जा रही है सोच
25 फ़रवरी 2026