अब OBC वर्ग के हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, यूपी बजट सत्र में बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित आय सीमा 2 लाख रुपये है। यह सीमा पूर्व सरकार के समय 1 लाख रुपये से बढ़ाई गई थी और वर्तमान सरकार ने इसे यथावत बनाए रखा है।

किसी भी पात्र छात्र को वंचित नहीं रखा गया
मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 से अब तक प्रदेश में एक भी पात्र छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इस योजना के लिए धन की कोई कमी न हो। साथ ही भविष्य में भी पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिलता रहे, इसके लिए व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं।
बजट में तीन गुना वृद्धि
नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय विभाग का बजट 1,286 करोड़ रुपये था, जिसे योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाकर लगभग 3,500 करोड़ रुपये कर दिया है।उन्होंने इसे लगभग तीन गुना वृद्धि बताते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।
38 लाख छात्रों को लाभ देने का लक्ष्य
मंत्री के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में 38 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
अन्य से और खबरें

नागपुर: बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 15 की मौत और 18 गंभीर
1 मार्च 2026
Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro: AI हेड जेस्चर और बेहतर साउंड के साथ नई TWS ईयरबड्स
28 फ़रवरी 2026
UPPSC Interview 2024: किसान की बिजली चोरी से ‘इनर इंजीनियरिंग’ तक, ऐसे सवालों से परखी जा रही है सोच
25 फ़रवरी 2026